फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तीनों तहसीलों में अवैध अस्पतालों के खिलाफ चलेगा अभियान, दो परिवाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शासन के निर्देश पर जिले में अवैध अस्पताल, अल्ट्रासांउड सेंटर और क्लीनिक के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने जिले की तहसील संभल, गुन्नौर और चंदौसी में अभियान के लिए टीमों का गठन कर दिया है। शनिवार को दो अवैध अस्पताल संचालकों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। सीएमओ ने बताया कि अवैध अस्पतालाें के खिलाफ अभियान चलाने पर जो मामले सामने आएंगे उन सभी के खिलाफ परिवाद दायर कराए जाएंगे। सख्त कार्रवाई के लिए पैरवी की जाएगी।
दरअसल कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर कायस्थ में बृहस्पतिवार को झोलाछाप के गलत उपचार से तीन वर्ष के बालक की मौत हो गई थी। इस मामले में शासन स्तर से संज्ञान लिया गया और कार्रवाई के निर्देश हुए। इसी क्रम में शुक्रवार को क्लीनिक सील कर दिया गया। यह आदेश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने जारी किया था। इसी क्रम में अब जिले में अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
सितंबर 2025 में 19 मामले एक दिन में दर्ज हुए थे, विभागीय मिलीभगत का हुआ था राजफाश

अवैध अस्पताल और क्लीनिक के खिलाफ 18 सितंबर 2025 को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया था। इसमें 19 अवैध संचालन पकड़े गए थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्ट, बार्ड बॉय और चार बाहरी लोगों के द्वारा अवैध अस्पताल संचालकों से रुपये वसूलने की जानकारी प्रकाश में आई थी। यह भी खुलासा हुआ था कि जिन अस्पतालों पर सील लग जाती थी, उनको यह आरोपी खुलवा देते थे और वसूली करते थे। पुलिस ने चार बाहरी लोगों को जो बिचौलिया का काम कर रहे थे उनको गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के दोनों कर्मचारी स्टे ले आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें