फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएस चिल्ड्रन एकेडमी कांठ रोड में आगामी सत्र में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी, शिक्षा की गुणवत्ता एवं पाठ्यक्रम के महत्व आदि विषयों पर मुक्त संवाद गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रमुख रूप से सीबीएसई देहरादून रीजन के क्षेत्रीय अधिकारी एवं संयुक्त सचिव डॉ रणबीर सिंह ने परीक्षार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों एवं संदर्भों के माध्यम से परीक्षार्थियों को संस्कार सहित मूल्य आधारित जीवन यापन के लिए प्रेरित किया। डॉ. रणबीर सिंह ने रामचरित मानस, भागवत गीता जैसे ग्रंथों के उदाहरणों से समस्त विद्यार्थियों को जीवन की प्रत्येक चुनौती का निर्भीकता से सामना करने की प्रेरणा दी। उन्हें परिवार एवं समाज से जुड़े रहकर देश के प्रति समर्पण की भावना से अपना लक्ष्य निर्धारित करने, उचित समय प्रबंधन, फेसबुक, व्हाट्सएप जैसी आभासी दुनिया से दूरी बना कर तकनीक के सही प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
गोष्ठी एवं परिचर्चा का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. रणबीर सिंह, प्रधानाचार्या बबीता अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. अनिल अग्रवाल, निदेशक सुनील अग्रवाल, एसएस गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या मृदुल अग्रवाल, निदेशक डॉ. साधना अग्रवाल, निदेशक एकेडमिक अपूर्व अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। परिचर्चा के समापन के अवसर पर धन्यवाद प्रबंधक डॉ. अनिल अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। विद्यालय के विगत सत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उन्हें 5000 रुपये नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गई। उपस्थित परीक्षार्थियों ने पीअर प्रेशर, सेल्फ डाउट, तनाव मुक्त परीक्षा आदि विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे। परिचर्चा का संचालन विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ प्रशांत कुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें