फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में बना अमन का माहौल तो अतिरिक्त पुलिस हटाना शुरू

विज्ञापन
संभल के छंगामल कोठी पर एहतियातन तैनात पुलिस बल। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद अब माहौल शांतिपूर्ण हो गया है। वहीं, अब लगाया गया अतिरिक्त फोर्स भी हटाया जा रहा है। हालांकि कुछ स्थानों पर एहतियातन पुलिस अभी भी तैनात है। लेकिन जो फोर्स दूसरे जिलों से बुलाया गया था। उसे वापस भेजा जा रहा है। दरअसल, नगर में 19 और 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन काननू को लेकर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

धारा 144 लागू होने के बाद पुलिस ने भीड़ को वापस घर भेजने का प्रयास किया तो हिंसा हुई। दो दिन हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। रोडवेज और निजी वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी हुई। इस हिंसा के दौरान दो युवकों की मौत भी हुई थी। बवाल ज्यादा होने के कारण जिलेभर की पुलिस के साथ मुरादाबाद से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया।
अब दस दिनों बाद नगर का माहौल शांत है। पुलिस और प्रशासन ने लगातार लोगों से संवाद कर अमन बनाने की अपील की। जिसका असर यह हुआ कि नगर में अब पूरी तरह शांति बन गई है। कारोबार अपनी पटरी पर आ गया है और बाजार भी पूरी तरह खुल रहा है। बाहरी लोगों ने भी खरीदारी करने आना शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन इस अमन को देखते हुए राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें