फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने लोगों को समझाई नागरिकता संशोधन कानून की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने लोगों को समझाईं सीएए की बारीकियां
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने कहा, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का हो रहा उत्पीड़न
अमर उजाला ब्यूरो
संभल/असमोली। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित भाजपा असमोली मंडल की बैठक में पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी ने लोगों को कानून की बारीकियां समर्झाइं। लोगों से कानून का समर्थन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

भाजपा असमोली मंडल द्वारा सोमवार को सैदपुर इम्मा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता अधिनियम 1955 के प्रावधानों को बदलने के लिए पेश किया गया। केंद्र सरकार ने इसी बिल में संशोधन कर बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदुओं, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, और ईसाइयों के लिए रास्ता खोल दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कानून को लेकर भ्रमित कर रहीं हैं। जबकि कानून देशहित में बना है। मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है। अगर वहां के अल्पसंख्यक भारत में शरण चाहते हैं तो क्या दिक्कत है। अध्यक्षता सत्यप्रकाश शर्मा ने की। इस मौके पर जयप्रकाश प्रजापति, हरिओम शर्मा, रविदत्त शर्मा, राकेश, वंटी ठाकुर, संजीव वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें