फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे के बजाय 14 घंटे में पहुंची बस 

Mon, 15 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
नोएडा से इलाहाबाद और लखनऊ तक चलेंगी एसी बसें
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के रूट डायवर्जन से यात्रियों को तीसर दिन भी मुसीबत रही। बदायूं डिपो की एक बस सात घंटे के स्थान पर 14 घंटे में दिल्ली से बदायूं पहुंच सकी क्योंकि रास्ते में कई  स्थानों पर जाम मिला। 
विज्ञापन


 बदायूं डिपो की बस संख्या यूपी 81 एएफ 1427 के  परिचालक प्रत्यपाल ने बताया कि यह पूरा महीना रोडवेज के लिए घाटे का रहा।  वहीं आम यात्री भी परेशान हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार मुसीबत में बीता है। डायवर्जन से पैदा हुई अव्यवस्था के चलते यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ रहा है।  

उन्हें अधिक किराया देना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली से बहजोई के लिए चंद्रपाल आर्य एजूकेशन सोसाइटी के संचालक अमित आर्य ने बताया कि रास्ते में जाम की स्थिति मिली। दिल्ली से आने में मात्र तीन घंटे लगते हैं लेकिन वह छह घंटे में आ सके। क्योंकि डायवर्जन से रास्ता लंबा हो गया था।
विज्ञापन


सिरसी निवासी शिक्षक मनोज रस्तोगी ने बताया कि वह शनिवार को कोटा से दिल्ली आए थे उन्हें सिरसी आना था लेकिन दिल्ली से मुराबाबाद के लिए बसें नहीं मिलीं।
विज्ञापन

 जिसके चलते अगले दिन रविवार सिरसी पहुंच पाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें