सिरसी। सिरसी में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला। अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। शुक्रवार को मोहल्ला गिन्नौरी में साप्ताहिक बुध बाजार के नजदीक बाबा कलंदर शाह के पास हो रही अवैध प्लाटिंग पर मौजूद अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।
दूसरी ओर, सिरसी-संभल मार्ग पर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स मैदान के पीछे अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। उप जिलाधिकारी सुनील त्रिवेदी ने बताया कि हल्का लेखपाल अमित कुमार को निर्देशित कर अतिक्रमण हटवाया है। सिरसी बिलारी मार्ग पर मोड़ के निकट भी अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। (संवाद)