फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निबौरा गांव में बुखार से 250 बीमार, झोलाछाप से करा रहे उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव निबौरा में बुखार का प्रकोप है। गांव में 250 के करीब बीमार हैं। लोग बुखार से कराह रहे हैं और अपना उपचार झोलाछाप से करा रहे हैं। साथ ही जो सक्षम हैं, वह संभल, चंदौसी के अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कुछ पवांसा में भर्ती किए गए हैं। गांव की प्रधान विरमा देवी ने बताया कि गांव के निवासी जगपाल सिंह यादव के परिवार में अनिल, सूरज सिंह पाल, रवीश, अनिल यादव, सूर्यप्रताप, प्रियांशी बीमार हैं। इनके अलावा नरेश, रामनाथ, पप्पू, ऋषिपाल, बदन सिंह, राकेश, शीशपाल, विजयपाल, दिनेश, पिंटू, हरवीर, विनय सिंह, अंकित, मिथलेश, दीक्षा, शिवानी, बृहमपाल सिंह, गिरिराज, रजनेश यादव, प्रशांत, प्रतिज्ञा, आरती, समरपाल, नीरज, रिंकू, गुड्डू, कुलदीप, प्रियंका, अमित, धर्मवीर, अनीता आदि बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है। शिविर लगवाकर दवाई बटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें