फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवादित मकान पर चला बुलडोजर, आधा हिस्सा ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। जिला न्यायालय के सामने कचहरी रोड पर नगर पालिका ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विवादित मकान पर जेसीबी चलाकर उसका आधा हिस्सा ध्वस्त कर दिया। पालिका का दावा है कि भवन उसकी भूमि पर बना है, जबकि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि पालिका द्वारा मकान खाली करने के लिए एक दिन की मोहलत दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह, राजस्व निरीक्षक ऋषभ चौधरी और लेखपाल वरुण सक्सेना सहित अन्य पालिका कर्मचारी कचहरी रोड पर पहुंचे और वहां स्थित एक मकान के आधे हिस्से को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी ने मकान खाली करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी, जिस पर अधिकारियों से बातचीत के बाद टीम ने एक दिन का समय दे दिया। भवन स्वामी पक्ष के अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें यह जमीन वर्ष 1970 में मौलागढ़ ग्राम पंचायत से आवंटित हुई थी, जिस पर उन्होंने मकान और सात दुकानें बनाई थीं।
बता दें कि पिछले वर्ष तत्कालीन एसडीएम विनय मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान यह मामला सामने आया था। जांच में प्रशासन ने भवन को पालिका की भूमि पर पाया और दस्तावेज दिखाए जाने के बावजूद कब्जा खाली करने के आदेश जारी किए थे। उसी अभियान में पहले दुकानों को हटाया गया था, जबकि मकान को खाली करने के लिए समय दिया गया था। ईओ धर्मराज राम ने बताया कि तय समय पूरा होने के बाद शेष हिस्से पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें