फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसडीएम ने टीम साथ सात आढ़तों पर छापा मारा, स्टॉक चेक किया

Sat, 20 May 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। उप जिला अधिकारी संदीप कुमार ने टीम के साथ तहसील क्षेत्र के गांव जुनावई और गवां में छापा मारकर अनाज की 7 आढ़तों को चेक किया। इस दौरान लेखा जोखा सही मिला। एसडीएम के साथ तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी भी थे। जुनावई क्षेत्र में आरएस ट्रेडर्स, जनता ट्रेडर्स, वैरपुर मेहराजी गांव में अरविंद कुमार एवं भुवनेश कुमार ट्रेडर्स, गवां में सिंघल ट्रेडर्स और शिव शंकर ट्रेडर्स सहित चार स्थानों पर चेकिंग करके स्टॉक रजिस्टर एवं स्टाफ को लेकर जांच की गई। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जांच में देखा गया कि आढ़त स्वामी रजिस्टर में खरीद कम दिखाकर अधिक अनाज का स्टॉक तो नहीं कर रहे हैं। खरीदे गए अनाज को मंडी समिति की अनुमति के आधार पर ही संबंधित फर्मो को भेजा जा रहा है या नहीं। इन सभी चीजों की जांच की गई। सभी स्थानों पर अभिलेख एवं स्टाफ सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें