नरौली के मोहल्ला हाथीखाना निवासी रोहिताश पुत्र वंशीधर का 16 वर्षीय हाईस्कूल का छात्र विकास की तेज बुखार से मौत हो गई। वह सप्ताह भर से बुखार की चपेट में था। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे विकास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विकास को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। पिता ने बेटे को चिकित्सक को दिखाया तो टायफायड बताया। इलाज शुरू हुआ।
इलाज के दौरान विकास की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। पिता ने चिकित्सकों से सलाह ली तो एक जवाब मिला कि बुखार है जल्दी ठीक हो जाएगा। शुक्रवार को विकास की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन विकास को लेकर संभल के लिए दौड़े। संभल पहुंचे तो चिकित्सक ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता रोहिताश भी बुखार की चपेट में हैं। कई दिन से रोहिताश को भी बुुखार आ रहा है।
उधर, सरायतरीन में गांव में 19 अगस्त को फिर दो मौतें हुईं है। एक मौत 13 वर्षीय बालक आजम तथा रफेदीन 55 वर्ष की मौत हुई है। गांव में बीमारी से मौत का भय फैल गया है।