फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा पालिका में 51.63 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का बजट पास,

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी की स्वास्थ्य विभाग में हुई बजट बोर्ड मीटिंग में 51.63 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का बजट पास हुआ है। पालिकाध्यक्ष की ओर से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 84 लाख रुपये के लाभांश का बजट रखा गया है। मीटिंग में उपस्थित 16 सभासदों ने अपनी स्वीकृति जताई।
विज्ञापन

बजट बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने व संचालन ईओ राजकुमार ने किया। पालिकाध्यक्ष की ओर से राजकुमार ने बजट बोर्ड मीटिंग का एजेंडा पढ़कर सुनाया। बताया कि पालिका की वित्तीय वर्ष 2021 में लगभग 80.48 करोड़ की आय होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों के वेतन, कार्यालय खर्च, विकास कार्यों सहित करीब 79.63 करोड़ का अनुमानित खर्च होगा। इससे करीब 84 लाख रुपये का लाभांश पालिका चंदौसी को होगा। सभी उपस्थित 12 निर्वाचित, चार नामित सभासदों ने अपनी स्वीकृति दे दी। मीटिंग में सभासद निर्वाचित सभासद अनिल कुमार, लौंगश्री, सुमित बाबू, अभिषेक शर्मा, मोनिका अग्रवाल, संजय कुमार सैनी, मैराज बी, सरोज देवी, इमरान लतीफी, अर्चित अग्रवाल, फरहा, देवेंद्र कुमार, नामित सभासद राजेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, रेखा कश्यप, राजेश शर्मा रहे। इनके अलावा पालिका अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन मदों में खर्च होगा बजट:
- कर्मचारियों के वेतन, बोनस, एरियर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि पर 28 करोड़।
- जलकल विभाग में पाइप लाइन मरम्मत, पंपसेट रखरखाव, मोटर मरम्मत, पाइन पाइन, सीवर लाइन अनुरक्षण, नलकूप, मिनी नलकूप निर्माण आदि पर करीब 2.85 करोड़।
- पथ प्रकाश व्यवस्था में एलईडी लाइट, एलईडी बल्ब, सोडियम लाइट बल्ब, अन्य इलेक्ट्रिक सामान, अवशेष बिल भुगतान, विद्युत उपकरण क्रय में करीब 2.60 करोड़ रुपये।
विज्ञापन

- सार्वजनिक/भवन निर्माण विभाग में डामर सड़क, हॉटमिक्स सड़क, फुटपाथ, इंटर लॉकिंग, नाला- नाली के रखरखाव पर व्यय, मैनहोल, पुलिया, पुल का उच्चीकरण व मरम्मत कार्य, नए पार्किंग स्थल निर्माण आदि पर 4 करोड़ रुपये।
- स्वास्थ्य विभाग में लोहे के हत्थू ठेले मरम्मत, कूड़ा उठाने वाली ट्रॉली, टेंपो की मरम्मत, चूना व सफेद पाउडर, कार्यालय की पुरानी छत मरम्मत, रंगाई पुताई, कूड़ा प्रबंधन, डोर टू डोर कूड़ा उठान, व श्रमिकों की आपूर्ति पर करीब 1.95 करोड़ रुपये।
विज्ञापन

- कार्यालय प्रबंधन, प्रचार प्रसार, विद्युत भुगतान आदि पर करीब 1.25 करोड़ रुपये।
- जमानत राशियों के भुगतान 1.50 करोड़ रुपये।
- स्टांप, अवस्थापना निधि सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले समस्त कार्यों के लिए 1.17 करोड़ रुपये।
- 14वां /15वां वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि पर व्यय 22.67 करोड़ रुपये।
- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों को वितरित की जाने वाले धनराशि व अधिष्ठापन पर व्यय 10.17 करोड़ रुपये।
- अमृत योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि पर व्यय- 3.27 करोड़ रुपये।
- गोवंशीय अस्थाई आश्रय स्थल पर पांच लाख रुपये।
- सामूहिक विवाह योजना पर 13.14 लाख रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें