संभल। भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार सेवाएं आए दिन धोखा दे रही हैं। शुक्रवार की सुबह से छह से नौ बजे तक संचार सेवाएं ठप रहीं। दस बजे जब आफिस खुले तो संचार सेवाएं ठीक थीं और काम चल रहा था लेकिन दोपहर बारह-एक बजे के बीच कई बार संचार सेवाएं फेल हुईं । इस बीच लोगों को परेशानी हुई। कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने निजी कंपनियों की संचार सेवाओं के जरिए अपने काम को आगे बढ़ाया।
परेशान हो रहे लोग बीएसएनएल के अधिकारियों को कोस रहे थे और कह रहे थे कि बार बार शिकायत करके थक चुके हैं। अब तो यही एक विकल्प है कि कनेक्शन कटवा लें। बीेएसएनएल के उप खंड अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि चंदौसी एक्सचेंज में बिजली न होने की वजह से सुबह छह से नौ बजे तक संभल का एक्सचेंज संचार सेवाएं नहीं दे सका।
उन्होंने बताया कि नौ बजे संचार सेवाएं बहाल हो गईं थीं। इसके बाद खराब मौसम का असर पड़ा। थोड़ी थोड़ी देर में संचार सेवाएं बाधित होे की वजह मौसम रहा है।