फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवाएं फेल : एलआईसी, कोषागार और परिवहन विभाग के कार्यालय से बैरंग लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। चंदौसी एक्सचेंज की बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर फुंकने से सोमवार की सुबह साढ़े 7 बजे फेल हो गई। जिससे दो घंटे में ही एक्सचेंज बंद हो गया। जेनरेटर तो लगा था पर उसमें तेल भरवाने के लिए विभाग के पास बजट नहीं था। एक वर्ष से यह स्थिति है और खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। एक्सचेंज का पॉवर ऑफ होने से संभल और मुरादाबाद जिले के 14 एक्सचेंज और 32 वीटीएस टॉवर फेल हो गए। यह सभी एक्सचेंज चंदौसी से जुड़ेे हैं। इससे बीस हजार से अधिक मोबाइल उपभोक्ताओं को संचार सेवाएं नहीं मिल सकीं। पांच हजार से अधिक बेसिक फोन ठप हो गए। डेढ़ हजार से अधिक ब्राडबैंड की सेवाएं बंद हो गईं। परिवहन, एलआईसी और कोषागार की लीज लाइन काम नहीं कर सकी जिससे कामकाज ठप हो गया। एआरटीओ कार्यालय से तमाम लोग सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बैरंग लौटते रहे। यही स्थिति ट्रेजरी और एलआईसी की रही। संभल में शाम पांच बजे तक सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं थीं। जबकि चंदौसी में 3.50 बजे सेवाएं बहाल हो गईं। अवर दूर संचार अधिकारी विवेक कुमार सक्सेना ने बताया कि चंदौसी एक्सचेंज को बिजली नहीं मिल पा रही थी जिसके चलते 14 एक्सचेंज और 32 टावर ठप हो गए। मोबाइल के सिग्नल भी नहीं मिले। दिन भर लोग फोन करते रहे। सभी को बिजली आपूर्ति बहाल होने तक इंतजार करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

प्रीमियम नहीं जमा हो सका, लौटे ग्राहक
भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक डीके चौहान ने बताया कि अगर कनेक्टिविटी होती तो चार-पांच लाख रुपये का प्रीमियम जमा हो जाता। लेकिन पूरा दिन इंतजार में बीत गया। शाम पांच बजे तक हमें कनेक्टिविटी आने का ही इंतजार है।
सहारनपुर से आया ग्राहक, लौटाना पड़ा
बीमा अभिकर्ता हरनाम सिंह ने बताया कि सहारनपुर से उन्होंने एक ग्राहक को बीमा पालिसी के काम से चंदौसी बुलाया था। वह दस बजे आ गए थे। लेकिन दो बजे तक इंतजार करते रहे और बाद में लौटना पड़ा। अब अगली तारीख पर आएंगे। क्योंकि आए बिना काम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

यह एक्सचेंज रहे बंद
चंदौसी एक्सचेंज फेल होने संभल जिले के बहजोई, चंदौसी, राजा का मझोला, पाठकपुर, नरौली और मुरादाबाद जिले के बिलारी और कुंदरकी में बीएसएनएल की संचार सेवाएं ठप रहीं। संभल एक्सचेंज से जुड़े मनोटा, सिंहपुरसानी, सिरसी, मोहम्मदपुर टांडा, संभल और सरायतरीन में भी संचार सेवाएं नहीं चल सकीं।
पूरे दिन काम नहीं हुआ, कई विभागों का वेतन फंसा
कनेक्टिविटी न आने से कोषागार में पूरे दिन काम नहीं हो सका। कलक्ट्रेट, विकास विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का वेतन नहीं निकल सका। हालांकि जो काम मेनुअली हो सकता था उसे कोषाधिकारी ने पूरा कराया है। अब अगर कनेक्टिविटी आ जाती है तो मंगलवार को इन विभागों का वेतन निकल जाएगा।
लंबी कतार में दिन भर किया इंतजार
संभल। परिवहन कार्यालय में 65 लोगों को लर्निंग लाइसेंस के लिए हर रोज टेस्ट की तिथि दी जाती है। यह लोग सुबह दस बजे से ही पहुंच जाते हैं। ऐसा सोमवार को भी हुआ। सुबह साढ़े नौ बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। अपने कागजों की औपचारिकता पूरी कराने के साथ टेस्ट के लिए बुलावे का इंतजार कर रहे थे लेकिन तब तक पता लगा कि कनेक्टिविटी नहीं है। इसलिए उन्हें इंतजार करने का संदेश दिया गया। कुछ लोगों ने एक दो घंटे इंतजार किया तो कुछ थोड़ी देर में ही चले गए। लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जो दूर दराज से आए थे और पूरा दिन इंतजार किया लेकिन काम फिर भी नहीं हुआ। लौटना पड़ा। एआरटीओ अमरीश कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की कनेक्टिविटी पर परिवहन विभाग निर्भर है। कनेक्टिविटी फेल होने से कामकाज ठप हो गया था। दूसरी कनेक्टिविटी के लिए विभागीय स्तर पर पत्र लिखा गया है। लेकिन तब तक तो इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें