फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: थाने के बाहर वीडियो बनाकर वायरल किया, पुलिस ने दो हिरासत में लिए

Thu, 04 Sep 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
हयातनगर थाने के बाहर बनाया गया ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियोग्रेब
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाने के बाहर बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कई युवक फिल्मी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी तक जानकारी पहुंच गई। इसके बाद थाना पुलिस हरकत में आई। दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। अन्य युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। इसमें कई युवक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को थाने के सामने संभल-बहजोई मार्ग पर बनाया गया है। मुख्य मार्ग पर इस तरह का हुड़दंग करना गलत है। इसको देखते हुए सभी युवकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई चल रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें