फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहनोई ने साली से किया जबरन दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पति से दिलाया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव में बहनोई ने साल को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर आरोपी बहनोई व उसके भाई ने साली का उसके पति से तलाक करवा दिया। तलाक के पास हिस्से में आई संपत्ति भी रख ली और अब जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी बहनोई के खिलाफ पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महिला ने एसपी से की शिकायत में बताया कि थाना जुनावई क्षेत्र के गांव में उसकी बड़ी बहन की शादी हुई। उसकी मां के बीमार होने पर बहनोई इलाज के लिए उन्हें गांव ले गया। कुछ दिन के बाद वह भी मां की देखभाल के लिए बहन-बहनोई के घर चली गई। आरोपी उस पर गलत नजर रखा था तथा दुष्कर्म की धमकी देता था। आरोपी ने मौका पाकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसकी मां व बहन दवाई लेने गई, तो आरोपी ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। विरोध व किसी को बताने पर आरोपी ने मां को मारने की धमकी दी औ दुष्कर्म करता था। भय के चलते किसी को नहीं बताया। कुछ दिन बाद उसकी मां की मौत हो गई, तब उसे पता चला कि वह गर्भवती है। आरोप है कि बहनोई व उसके भाई ने पति से उसका तलाक करा दिया।
तलाक में मिला दहेज का सामान, दो लाख रुपये, ज्वैलरी भी आरोपी ने रख ली और अब मायके से मिली जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा है। उसने आरोपी बहनोई से शादी करने के लिए कहा, तो वह मुकर गया। आरोपी उसे घर से बाहर नहीं जाने देता है, शराब पीकर मारपीट करता है। 15 दिन पूर्व भी आरोपियों ने जमीन बेचने को कहा था। मना करने पर मारपीट की थी। विवाहिता के प्रार्थना पत्र में पर एसपी ने सीओ गुन्नौर को मामले की जांच व कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस मामले में सीओ गुन्नौर ने आरोपी बहनोई हरिओम के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें