फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुल्हन को बरात का इंतजार, पंचायत में नहीं बन पाई सहमति

Fri, 13 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा गांव में बुधवार रात बरात नहीं आने से हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को सारा दिन इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत का दौर चलता रहा। सुबह से फोन पर बातचीत हुई और शाम को मेरठ से कुछ लोग दूल्हा पक्ष के गांव पहुंचे। हालांकि, दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

दुल्हन को अभी भी बरात का इंतजार है। दुल्हन की मां का आरोप है कि दूल्हा और उसके परिवार ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। तीन लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। शेष दो लाख रुपये नहीं मिलने पर दूल्हा ने बरात लाने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष ने बरात के लिए खाने और नाश्ते का इंतजाम किया था, जिसमें लाखों रुपये का खर्च हो गया। तमाम अन्य खर्च भी हुए हैं।
मेरठ के फिटकरी गांव निवासी युवक की बरात बुधवार रात 7 बजे मोहम्मदपुर टांडा गांव आनी थी। बरात नहीं आने की जानकारी दूल्हा ने दुल्हन के चाचा को दी थी। संभल कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कुछ जिम्मेदार लोग मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें