फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त के नाम पर डाल दीं ईंटें, टुकड़े हुए इधर-उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढामुक्त अभियान का असर फिलहाल नजर नहीं आ रहा। संभल से अनूशहर व अलीगढ़ को जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बद्तर है। गड्ढे भरने के नाम पर इसमें ईंटें भर दी गई हैं। ईंटों के टुकड़े भी इधर-उधर हो गए हैं।
विज्ञापन

गांव दीपपुर डांडा के नजदीक करीब आठ सौ मीटर के टुकड़े में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क में इस कदर गड्ढे हैं कि पानी इनमें भर जाता है और दुर्घटना का सबब बनता है। वहीं दूसरा मार्ग बबराला से हसनपुर को जाने वाली सड़क हैै। इस मार्ग में भी जगह-जगह गड्ढे हैं। दूसरी ओर असमोली क्षेत्र के मढ़न-गुमसानी मार्ग और मालपुर से सेवापुर होते हुए गुमसानी मार्ग पर सड़क में गड्ढे हैं। शाहपुर सिरपुड़ा से जोया को जाने वाला मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इसमें इतने गड्ढे हैं कि इन सड़कों पर चल पाना मुश्किल है। फिलहाल यह सड़कें गड्ढामुक्त होने का इंतजार कर रही हैं।
सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त किया जाना है। काम भी कराया जा रहा है। तय समय सीमा में जिले की सड़कें गड्ढा मुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।-मनीष बंसल, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें