चंदौसी। लगातार हो रही बारिश से मौलागढ़ बिजलीघर ब्रेकडाउन में आ गया और आपूर्ति ठप हो गई। शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद भी ट्रिपिंग ने परेशान रखा। वही जगह जगह बिजली की लाइन पेड़ों की टहनियां गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश के धीमी होने पर कर्मचारी लाइन को ठीक करने में जुटे रहे।
शुक्रवार की रात से रुक रुक लगातार बारिश हो रही है। रविवार की सुबह करीब दस बजे मौलागढ़ बिजलीघर ब्रेक डाउन आ गया है। इससे मौलागढ़, विकास नगर, प्रेमनगर, पंचशील कॉलोनी, मिलक, आवास विकास व आसपासके गांव की आपूर्ति ठप हो गया। लाइट चली जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब भी बारिश की गति धीमी हुई, बिजली कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुटे रहे। वही जगह जगह बारिश और हवा में पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गई। जिससे बिजली प्रभावित रही। मौलागढ़ बिजलीघर की आपूर्ति शाम साढ़े चार बजे सुचारू हुई। हालांकि इसके बाद भी मौलागढ़ बिजलीघर क्षेत्र में ट्रिपिंग होती रही।