फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गांव लालपुर चैचुरी में ग्रामीणों को दिखाई दिया तेंदुआ

Mon, 11 Sep 2023 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ के गांव लालपुर में शनिवार की रात ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। उसने शोर मचा दिया। ग्रामीणों के आने से पहले वह खेतों की ओर चला गया। मौके पर पंजे के निशान मिले है। वन विभाग तेंदुआ होने से इंकार कर रहा है। फिर भी ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी चंद्रभान का घर आबादी के बाहरी सिरे पर है। वही उसके खेत हैं। रात को वह फसल की छुट्टा पशुओं से रखवाली के लिए उठा। घर के बाहर आकर उसने टॉर्च जलाई। टॉर्च की रोशनी बहुत अधिक थी। वहां से कुछ दूरी पर खेत में उसे तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। उसकी चीख निकल गई। शोर मचाने पर परिवार की महिलाएं आए गई। उन्होंने भी तेंदुए को खड़े देखा। अन्य ग्रामीणों के आने से पहले वह खेतों की ओर चला गया। तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सुबह ग्रामीणों ने देखा, वहां उसे पंजे के निशान भी मिले। वही रेंजर नजाकत हुसैन ने पंजों के निशान देकर तेंदुआ होने से इंकार कर दिया है। पंजों के निशान में नाखून भी दिखाई दे रहे है। जो तेंदुए के नहीं हो सकते हैं। फिर भी ग्रामीण एहतियात बरतें और समूह में ही खेतों पर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें