फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी में बरात में डांस के दौरान मारपीट, डीजे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला नखासा में बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। बरात चढ़ने के समय डीजे पर नाचते हुए बरातियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और डीजे वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशियान निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी में जारई गेट के इस्लामगंज से बरात आई थी। बरात में हापुड़ से डीजे बुलाया गया था। देर रात मोहल्ला नखासा स्थित आमिर पैलेस के सामने डांस के दौरान कुछ बरातियों में विवाद हो गया, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद कराया। इस दौरान कुछ युवकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में डीजे वाहन को सीज कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि बरात में किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ, केवल तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें