फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ब्राह्मण शक्ति संघ ने शस्त्र पूजन कर मनाया विजयदशमी

विज्ञापन
चंदौसी के श्री बगिया वाली मंदिर में शस्त्र पूजन करते ब्राह्मण श​क्ति संघ के पदा​धिकारी: स्रोत
विज्ञापन
चंदौसी। विजयदशमी के अवसर पर ब्राह्मण शक्ति संघ की ओर से सीता रोड के बगिया वाली देवी मंदिर पर शास्त्र एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पण से हुई। नरवर संस्कृत विद्यालय से आए वैदिक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शास्त्र पूजन कराया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण शास्त्र और शस्त्र दोनों में पारंगत होते हैं। वहीं प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़ ने बताया कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को शस्त्र के साथ ही शास्त्र का भी ज्ञान दिया है। इस अवसर पर सचिन मिश्रा, सचिन शर्मा, विनीत शर्मा, अविरल शर्मा, बृजेश शर्मा, राजीव शर्मा, सौरभ शर्मा, निशांत शर्मा, राहुल शर्मा, साकेत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें