फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार को मंजिल मिली तो थाने पहुंच गए प्रेमी-प्रेमिका, बोले अब हमें आजादी से रहने दें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो साल से तमाम बंदिशें झेल रहे प्रेमी-प्रेमिका के प्यार को उस समय मंजिल मिल गई, जब दोनों का निकाह कर दिया गया। हालांकि इस निकाह में परिवार के लोग शामिल नहीं हुए। क्योंकि युवक अपनी प्रेमिका को दो दिन पहले अपने साथ ले गया था। रविवार को दोनों थाने पहुंचे और आजादी से एक दूसरे के साथ रहने की इजाजत मांगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और मामले का निपटारा करा दिया।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि युवती और युवक के पिता आपस में रिश्तेदार हैं। परिजनों को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। लेकिन प्रेमी-युगल चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलता रहे।
बताते हैं कि दो दिन पहले ही युवक युवती को अपने साथ ले गया। कुछ लोगों की मदद से दोनों ने निकाह कर लिया। रविवार को थाने पहुंचे युवक और युवती ने पुलिस से कहा कि अब हम एक दूसरे के हो चुके हैं और हमें आजादी से रहने दिया जाए। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। बालिग होने की स्थिति में किसी ने कोई कार्रवाई की मांग नहीं की। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता लिखकर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें