चंदौसी। जनपद के किसानों को कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने का एक और अवसर मिला है। इसके लिए 27 अक्तूबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उप कृषि निदेशक संभल अरुण कुमार त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रीकरण पर उप मिशन योजना के तहत 38 कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। फसल अवशेष के यथास्थान प्रबंधन हेतु कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा योजना भी है। इसमें 08 कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा।
इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग लिंक उपलब्ध है। बुकिंग, अनुदान और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी पोर्टल पर मौजूद है। जनपदवार निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष किसान इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। संवाद