संभल। गांव चिमियावली में स्थित एके बोन मिल से उठती दुर्गंध से परेशान लोगों ने एसडीएम से शिकायत की। जांच करने के लिए एसडीएम पहुंची तो स्थिति खराब पाई गई। प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद बोन मिल को सील कर दिया गया है।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि हड्डी को खुले में डाल दिया जाता है। इन हड्डी पर मांस लगा होने के कारण दुर्गंध उठती है तो लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ता है। इस शिकायत की जांच करने के लिए शुक्रवार को बोन मिल पहुंचे तो यही स्थिति पाई गई। इसी क्रम में सील की कार्रवाई की गई है। बताया कि पहले भी शिकायत मिलने पर बोन मिल संचालक को चेतावनी दी गई थी, इसके बाद भी सुधार नहीं किया गया। संवाद