फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बॉलीवुड स्टार नाइट का जलवा, सुर-ताल और कॉमेडी से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदाैसी। ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ के भूपाल रंगमंच पर बॉलीवुड स्टार नाइट का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गीत-संगीत, मिमिक्री और हास्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेला परिषद के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रेनवो एंटरटेनमेंट के माध्यम से एसके पाठक के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध एंकर रिचा भाटिया ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि संयोजन प्रजीत कुमार ‘लालू’ ने किया।
सारेगामा फाइनलिस्ट ऐश्वर्या पंडित ने सुरीली प्रस्तुतियां दीं। किशोर कुमार की आवाज के लिए मशहूर कुमार बप्पा ने सदाबहार नगमों से पुरानी यादें ताजा कीं। गायिका सुनीता ने मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। दिल्ली के राजा साउंड और मुकेश बैंड ने संगीत संगत दी।
विज्ञापन

हास्य और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
मुंबई से आए कॉमेडियन सुशील खरबंदा ने हास्य का तड़का लगाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और आमिर खान की मिमिक्री की। सुनील ग्रोवर के चर्चित किरदार ‘गुत्थी’ की प्रस्तुति से पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। इस दौरान मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ. राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, लोकेंद्र शर्मा, मेजर शशिकांत गुप्ता, मुकेश वार्ष्णेय, राहुल चौधरी, अभिषेक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, हाजी इश्तयाग बेग, मो. फईमुद्दीन सहित ट्रस्ट व मेला परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें