संभल। राज्यकर की एसआईबी की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला जगत स्थित लकड़ी की फर्म में बोगस खरीद का माल पकड़ा है। जांच के बाद टीम ने फर्म स्वामी से छह लाख रुपये जमा कराए हैं।
बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे एसआईबी की टीम ने नगर के मोहल्ला जगत स्थित लकड़ी फर्म के कार्यालय में बजे छापा मारा। शाम पांच बजे तक कार्रवाई की गई। इस दौरान बोगस खरीद का मामला पकड़ा गया है। प्राथमिक जांच पड़ताल के आधार पर छह लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
वहीं दूसरी फर्म पर भी छापामारी हुई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। लकड़ी कारोबारी के कार्यालय में जांच के दौरान सामने आया कि फर्म मालिक ने बोगस फर्म से खरीद फरोख्त की है और आईटीसी का लाभ पाने के लिए क्लेम भी कर दिया। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। मुरादाबाद के अपर आयुक्त ग्रेड वन आरए सेठ ने बताया कि बोगस खरीद का मामला एक फर्म में पकड़ा गया है। छह लाख रुपये जमा कराए हैं। दूसरी फर्म की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी पकड़ी गईं हैं बोगस फर्में
संभल में दिसंबर 2013 में मेंथा फर्म पर जीएसटी की एसआईबी ने छापामारा था। लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया था। बोगस फर्म से ही मेंथा की खरीद फरोख्त की जा रही थी। जांच में जीएसटी की चोरी पकड़ी गई थी। उसके बाद एग्रीकल्चर सामान की फर्म में छापामारी हुई। इस फर्म में भी बोगस फर्म का मामला पकड़ा गया। जुर्माना वसूला गया था। अब एक और मामला सामने आया है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि संभल में बोगस फर्म से बड़े स्तर पर माल की खरीद फरोख्त कर कर चोरी की जाती है।