फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पीआरडी कर्मी के बेटे का शव नलकूप के हौद में मिला, हत्या की आशंका, दो दिन से था गायब

Tue, 14 Nov 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
नलकूप के हौंद में लिया युवक का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडाकोठी में अनिल (22) पुत्र वीर सिंह का शव निजी नलकूप के हौद में भरे पानी में उतराता मिला। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। टांडाकोठी गांव निवासी वीर सिंह पीआरडी जवान हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अनिल परिवार में सबसे छोटा था। रविवार की शाम दिवाली मनाने के बाद घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। फोन किया था तो वह बंद आ रहा था। इसके बाद गांव में तलाश शुरू की पर नहीं मिला। सोमवार की सुबह में कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे।

इनकी नजर निजी नलकूप के हौद में पड़ी तो शव दिखाई दिया। इसी समय मृतक के पिता वीर सिंह गुमशुदगी की तहरीर देने असमोली थाने को जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े। पीड़ित पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए हैं। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

पांच माह पहले ही हुई थी युवक की शादी

मृतक अनिल कुमार अपने दो भाई ओमवीर सिंह और सोमवीर से छोटा था। 31 मई को भीकनपुर कुलवाड़ा निवासी रूकमणी के साथ अनिल विवाह बंधन में बंधा था। दो दिन पहले ही पत्नी रूकमणी मायके चली गई थी। बुधवार को अनिल पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल जाना तय था। लेकिन उससे पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें