फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे स्टेशन के बाहर मिला बदायूं के व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। दुकानदारों की सूचना पर मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के पास से मिले कागजातों से उसकी पहचान चंद्रपाल (55) निवासी गांव ततारपुर थाना बिसौली के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दिल्ली में रह रहे मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार के सामने स्थित दुकानों के बाहर लोगों को एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सड़क किनारे पड़े व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के कपड़ों की तलाशी लेने पर मिले कागजातों से उसकी पहचान बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में आने वाले गांव ततारपुर निवासी चंद्रपाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने दिल्ली में रह रहे मृतक के परिजनों को घटना के बारे में अवगत करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, देर शाम तक मृतक के परिजन शव लेने के लिए चंदौसी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें