फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क किनारे मिले मां-बेटे के शव पास में पलटा पड़ा था ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई-संभल मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गांव भवन के निकट करीमपुर निवासी महिला नेक्सी (60) व उनके बेटे राकेश (35) सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े मिले। पास ही एक ई रिक्शा पलटा पड़ा था।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ई-रिक्शा में किसी वाहन के टक्कर लगने से मां-बेटे की मौत होने का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
मृतक राकेश के भतीजे अमित का कहना था कि सुबह करीब चार बजे उसके चाचा और दादी ई-रिक्शा में बैठकर दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। ई-रिक्शा चाचा का ही है। बाद में जानकारी मिली कि चाचा व दादी गांव भवन के निकट सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े हैं। पास में ई-रिक्शा भी पलटा पड़ा है। इससे लग रहा है कि कोई वाहन ई-रिक्शा में टक्कर मार गया। मां-बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें