फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान 118 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Sun, 28 Feb 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को कुल पंजीकृत 1448 में से 1330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 118 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सचल दल नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए मशक्कत करते दिखे।



बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को पहली पॉली में 1040 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 954 ने परीक्षा दी। 86 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पॉली में कुल पंजीकृत 408 परीक्षार्थियों में से 376 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 32 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली पॉली में हाईस्कूल रंजन कला, इंटरमीडिएट कृषि, वनस्पति विज्ञान, इतिहास और शस्य विज्ञान प्रथम की परीक्षा हुई। दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट ग्रंथ शिल्प और सिलाई प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। सामान्य आधारिक विषय प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान पुलिस के अलावा परीक्षा केंद्र पर मौजूद स्टाफ मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें