फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं बीएलओ : डीएम

Sun, 25 Oct 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एमजीएम डिग्री कॉलेज और हिंद इंटर कॉलेज में लगाए गए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के शिविरों का डीएम अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकासचंद्र त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बीएलओ को शिविरों में उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन कम मिलने पर शिविर समाप्त होने के बाद घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएं। उन्होंने मतदाता पंजीकरण का कार्य गंभीरता से करते हुए पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से फार्म-6, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही आवेदन पंजीकरण रजिस्टर की जांच कर आवेदनों की प्रविष्टियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, एसडीएम विकास चंद्र और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के 504 बूथ स्थलों पर शनिवार को बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में दर्ज नामों में संशोधन करने तथा सूची को अद्यतन करने का कार्य किया। इसी क्रम में जुनावई विकासखंड क्षेत्र के 143 बूथों पर भी अभियान चलाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य का निरीक्षण किया और बीएलओ से प्रगति की जानकारी ली। ब्लॉक क्षेत्र के लेखपाल आकाश कुमार ने काशीपुर, धनीपुर, दुबारी कलां और अहरोला नौआबाद सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। वहीं, लेखपाल जीतपाल सिंह ने लौहरपुरा, विधौती फाजिलपुर, सिहोरा, बिचौला भूड़, ढड़बारा, रमपुरा, रामरायपुर और गनूपुरा सहित अन्य क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण किया। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक रणवीर सिंह ने पतरिया क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की स्थिति देखी। राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह तथा हल्का लेखपाल जीतपाल सिंह, आकाश कुमार, यतेंद्र, गोपाल और प्रमोद यादव सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बूथों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने, नामों एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन करने तथा सूची को अद्यतन रखने से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अभियान के तहत राजस्व विभाग के कर्मचारी विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्य की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें