फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खंड विकास अधिकारी को रजपुरा ब्लॉक से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह परमेश के खिलाफ शुक्रवार को जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई है। उन्हें मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) कार्यालय पर संबद्ध किया गया है। रजपुरा खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी अमरजीत को दी गई है।
विज्ञापन

वह मुख्यालय पर ज्वाइंट बीडीओ की जिम्मेदारी निभा रहे थे। मालूम हो खंड विकास अधिकारी पर महिला ग्राम पंचायत सचिव ने आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में लगे शिलापट का भुगतान नहीं करने पर बदसलूकी की। और उनके कुंडल और मोबाइल को जब्त कर लिया। इस आरोप के बाद ग्राम पंचायत सचिवों में रोष पनप गया था। बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। ग्राम प्रधानों ने भी कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। जिला विकास अधिकारी राम आशीष ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय पर संबद्ध कर दिया गया है। वह फिलहाल अवकाश पर है। रजपुरा खंड विकास कार्यालय में अमरजीत को तैनात किया गया है।
क्या है मामला : बुधवार की सुबह करीब 11 बजे साप्ताहिक बैठक ब्लॉक परिसर में शुरू हुई थी। शाम के समय खंड विकास अधिकारी ने महिला सचिव से ग्राम पंचायत में लगे शिलापट के सात हजार रुपये मांगे थे। महिला सचिव ने आरोप लगाया था कि जब रुपये नहीं होने की बात कही तो खंड विकास अधिकारी ने मोबाइल जब्त कर लिया और कुंडल भी उतरवा लिए थे। ग्राम पंचायत सचिव ने कहा था कि ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर जो शिलापट लगे थे। उसका स्टीमेट करीब 16 हजार रुपये का था और उसका भुगतान मनरेगा द्वारा कार्यदायी फर्म के खाते में भेजा जाना है। इसके बाद भी खंड विकास अधिकारी ने रुपये नकद मांगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें