फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची के अपहरण करने का आरोप, मासूम के परिजनों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दस वर्षीय मासूम के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा काटा और एक व्यक्ति को तंत्र मंत्र करने वाला बताकर पीटा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मासूम के परिजनों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शनिवार की दोपहर 12 बजे करीब मोहल्ला पंजू सराय निवासी एक व्यक्ति की दस वर्षीय मासूम बेटी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। चार बजे करीब मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर में मासूम के होने की जानकारी मिली। जब मोहल्ले के लोगों के साथ जाकर देखा तो मासूम को कमरे में बंद किया हुआ था। वहीं दूसरी ओर परिजनों में इस बात को लेकर आक्रोश पनप गया। और मारपीट की गई। इसमें एक व्यक्ति पर तंत्रमंत्र करने का आरोप लगाया है। मासूम के परिजनों का कहना है कि यह लोग कुछ गलत करने की साजिश कर रहे थे। इसलिए ही कमरे में मासूम को बंद किया था। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने की जानकारी मिली है। तहरीर अभी नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें