फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को ब्लैकमेल कर मांगे 50 हजार

Wed, 03 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए की दो छात्राओं के फोटो स्कूल आते जाते समय खींचे गए और उसके बाद ब्लैकमेलिंग की गई। कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को एक छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक युवक नामजद है। दो अज्ञात है। इस रिपोर्ट में छेड़छाड़ तथा ब्लैकमेल का आरोप हैं। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



शहर के एक मोहल्ला निवासी बीए की छात्रा अपनी तहेरी बहन के साथ कालेज जाती है। तहेरी बहन भी बीए की छात्रा है। आरोप है कि रास्ते में खड़े तीन युवक आए दिन उन पर फब्तियां कसते हैं तथा छेड़छाड़ भी करते हैं। जनता पेट्रोलपंप के पास युवकों ने फब्तियां कसी।


साथ ही मोबाइल से उनके फोटो खींच लिए जब विरोध किया तो पचास हजार रुपये की मांग कर दी। छात्राओं के पिता ने युवकों से शिकायत की तो उन्होंने पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं छात्रा के फोटो इंटरनेट के माध्यम से वायरल करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन



छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें