फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में घायल हुए काले हिरन ने दम तोड़ा, पोस्टमार्टम कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/पवांसा। खूंखार कुत्तों के हमले में घायल हुए काले हिरन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को हुई तो पोस्टमार्टम कराया गया। काले हिरन की मौत बुधवार की देर रात हुई। गुरुवार को बहजोई में पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

दरअसल काले हिरन पर बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर पस्तोरा में खूंखार कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने किसी तरह काले हिरन को बचा लिया और पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
मौके पर पुलिस तो तत्काल पहुंच गई लेकिन वन कर्मी करीब एक घंटा देरी से आ सके। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया। काले हिरन को वनकर्मी अपने साथ ले गए और बहजोई स्थित वन विभाग की नर्सरी में छोड़ दिया था, जहां देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

बहजोई के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि काले हिरन के शरीर से काफी खून बह गया था। खूंखार कुत्तों के हमले से घबराया हुआ भी था। इसलिए उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर वन विभाग के कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें