फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शिलान्यास, चंदौसी में काला दिवस

Wed, 21 Dec 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी
विज्ञापन
चंदौसी में पंवासा में मुख्यालय के खिलाफ जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में जिला मुख्यालय का शिलान्यास किया गया। चंदौसी में उसका विरोध शुरू हो गया। जिला निर्माण मंच ने काला दिवस मनाया। अन्य संगठनों ने भी विरोध दिवस मनाया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


जिला निर्माण मंच और तहसील बार एसोसिएशन ने मंगलवार को तहसील परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। काला दिवस मनाया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि चंदौसी को अलग से जिला घोषित किया जाए।

चंदौसी तहसील के साथ बिलारी और बिसौली को शामिल कर नया जिला बनाया जाए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने कहा कि प्रस्तावित जिला मुख्यालय पवांसा के लिए न तो यातायात के साधन हैं। न ही जिला मुख्यालय के लिए कोई भूमि अधिग्रहण किया गया।
विज्ञापन


इसलिए अधिसूचना को निरस्त कर प्रदेश सरकार को नए सिरे से अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए। राजेंद्र सिंह, दिनेश यादव, राघव सिंह यादव, अशोक शर्मा, शिवओम शर्मा मौजूद रहे। 

चंदौसी बार एसोसिएशन, जिला निर्माण मंच और चंदौसी जिला बनाओ युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पवांसा के शिलान्यास का विरोध किया। चंदौसी बार एसोसिएशन और चंदौसी जिला बनाओ युवा संघर्ष समिति ने कचहरी से भगत सिंह पार्क तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया।

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संयोजक अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यालय के लिए स्थान का चयन नहीं हो सका है, बावजूद इसके जिला मुख्यालय का शिलान्यास हो रहा है।

नजर कुरैशी, यादराम, सगीर सैफी, महेंद्र पाल, गंगा सहाय, अशोक सक्सेना, जाबिर अली, अनिल तुरैहा, संजय शर्मा, मोहनलाल मौर्य, किशन सिंह, नदीम अहमद, नितिन राघव, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, अशोक कुमार सहित काफी लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें