फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू ने थू-थू करते हुए निकाला जुलूस, प्रशासन पर लगाए आरोप

Thu, 24 Oct 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। भाकियू असली अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने गुन्नौर सीएचसी पर चल रहे धरने का हल न निकालने पर बुधवार को थू-थू दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए कस्बे में जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने गुन्नौर सीएचसी के चिकित्सक पर कार्रवाई करने के साथ ही प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

गुन्नौर सीएचसी में दो अक्टूबर से भाकियू असली कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हैं। 22 दिन बाद भी संगठन की मांगें पूरी न होने पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जुलूस थू- थू करते हुए जुलूस निकाला। जिला सचिव सतीश यादव ने बताया कि दो अक्टूबर से धरने पर बैठने के बाद भी प्रशासन की ओर से समस्याओं को हल करने की पहल नहीं की गई। अधिकारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि गुन्नौर सीएचसी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही जब तक मांगों को शासन द्वारा पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान जयवीर सिंह यादव, अर्जुन सिंह, ऋषिपाल सिंह यादव, सतीश चंद्र आर्य, सूरज पाल सिंह, जाकिर हुसैन, मोरध्वज यादव, महाराज सिंह, मोहन सिंह, रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें