फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू टिकैत की पंचायत में गूंजीं किसानों की समस्याएं

Thu, 24 Oct 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव जनेटा में बुधवार को भाकियू टिकैत की पंचायत हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मेंथा की सट्टेबाजी और सिंथेटिक मेंथा कारोबार पर रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान 60 किसानों ने भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


प्रदेश प्रमुख महासचिव प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहा है। सरकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसानों का हनन कर रहे हैं। किसान डीएपी व एनपीके लिए भटक रहा है। छुट्टा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष मानपाल सिंह यादव ने कहा कि जनेटा व उसके आसपास के क्षेत्र के कोल्हू स्वामियों को खाद, गन्ना, प्रदूषण व मंडी आदि विभागों द्वारा परेशान किया जा रहा है। सभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि अगर प्रशासन द्वारा मेंथा की सट्टेबाजी और सिंथेटिक मेंथा की बिक्री नही रोकी गई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही डीएपी और एनपीके की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई। इस दौरान मुकेश यादव, देशराज सिंह, उदयवीर सिंह, राजपाल सिंह यादव, गायत्री देवी, डॉ. पुरेंद्र सिंह यादव, फिरोज नबी, महावीर सिंह, जबर सिंह यादव, अंकित राघव, यूसुफ अली, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें