फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एसडीएम कार्यालय पर भाकियू टिकैत ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। धरने पर बैठे पदाधिकारियों का कहना था कि 28 अगस्त को अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर विभिन्न समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई थी, पर आज तक समाधान नहीं हो सका। इसी के विरोध में धरना शुरू किया गया है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष चौधरी महिदेव सिंह के नेतृत्व में धरना शुरू किया गया। धरने के दौरान कहा गया कि असमोली ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सचिव, तकनीकि सहायक जांच में दोषी पाए गए हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोषी कर्मचारियों को बचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। डीसी मनरेगा के कार्यालय पर तैनात एपीओ का स्थानांतरण कराया जाए। जनसेवा केंद्रों से ऑनलाइन होने वाले राशन कार्ड के आवेदन को पूर्ण कराया जाए।
मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने वाले तिमनपुर के रोजगार सेवक पर कार्रवाई की जाए। हातिमसराय बिजलीघर में बारिश के दौरान पानी भर जाता है, इस कारण आपूर्ति नहीं मिलती, इसका समाधान कराया जाए। गन्ने का भुगतान समय से कराया जाए। साथ ही अबकी बार गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। इस दौरान अंकित त्यागी, महेश यादव, मोहम्मद दानिश, डाॅ.देवेंद्र सिंह, डाॅ.शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें