चंदौसी। नगर के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर एक कलश में मिट्टी एकत्रित की।
सोमवार को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर मोहल्ला लोधियान तथा मोहल्ला अचारजान पहुंचे। जहां उन्होंने मोहल्ले के घर-घर से अपने साथ लाए कलश में मिट्टी एकत्रित की। साथ ही भारत माता के जयकारे लगाए। इस मौके पर पप्पू चौधरी, अनुराग अग्रवाल, तरूण नीरज, अभिनव शर्मा, मनोज दिवाकर, पुस्पलता, आशा गोस्वामी, कुमोद अग्रवाल, नीलम अरोरा, शीला सागर, शिव कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।