फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसई कार्यालय का किया घेराव

Thu, 29 May 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व किसानों बुधवार की दोपहर 12 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर हुंकार भरी। बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। भाकियू नेताओं ने बिजली कर्मचारियों अधिकारियों पर किसानों अनदेखी करने व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख महासचिव व प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने कहा कि दोपहर ढाई बजे तक अगर अधिकारियों ने हमारी समस्याओं के निराकरण का ठोस निर्णय नहीं लिया तो रोड या रेल जाम कर अधिकारियों को वहीं बुलाकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार, एक्सईएन चंदौसी और संभल धरना स्थल पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान भाकियू नेताओं ने आठ सूत्री मांग पत्र अधीक्षण अभियंता को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि एक सीट पर लंबे समय से जमे बाबुओं का तबादला किया जाए, लंबे समय से एक बिजली घर ड्यूटी कर रहे संविदा कर्मचारियों को हटाया जाए। किसानों को नियमित रूप से बिजली दी जाए। जर्जर लाइनों को बदला जाए। डारनी व बेरनी बिजली घर को मुरादाबाद से ट्रांसफर कर संभल जनपद के चंदौसी डिवीजन में शामिल किया जाए और सौंधन ग्राम को अमरोहा के ढबारसी बिजली घर से हटा कर सैंडा बिजली घर से जोड़ा जाए। चांटन स्वराजपुर वाली लाइन के तार बदलवाए जाएं।
विज्ञापन

एसई ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया, जिससे धरना स्थगित कर दिया और चेतावनी दी कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश यादव, उदयवीर सिंह यादव, जबर सिंह, हाजी अजीम सिद्दीकी, रामवीर सिंह यादव, देशराज सिंह, अमर सिंह राजपूत, पुरेंद्र सिंह यादव, दिनेश कुमार, समीर खान, विपिन यादव, केपी यादव, मो. जफर, पुष्पेंद्र सिंह, योगेंद सिंह, महिला विंग की जिलाध्यक्ष गायत्री यादव, मुनेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र प्रधान, महावीर सिंह, महीदेव सिंह थे। अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह ने की। संचालन महेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें