गुन्नौर (संभल)। मांगों को लेकर गुन्नौर सीएचसी पर चल रहा भाकियू असली अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना 69वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। जिसमें 11 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
किसान नेता ऋषिपाल यादव ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी हठधर्मिता पर अड़े हैं। किसानों की मांगें अनसुनी की जा रही हैं। कहा कि डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप अपनी फसल के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, कर्ज में डूबे किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, विद्युत संशोधन विधेयक 2023 वापस लेने, लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को मुआवजा और किसान आंदोलन के दौरान के दर्ज मुकद्दमे वापस लेने समेत तमाम मांगों को लेकर दिल्ली- हरियाणा बार्डर आंदोलित संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में जिले भर के किसान बुधवार 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय बहजोई में अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान मलखान सिंह, सूरजपाल, चंद्रपाल सिंह, हरपाल यादव, रनवीर, पुरुषोत्तम, रामकुमार, हरि भगवान, मनोहर, हरी शंकर, देवेंद्र सिंह और सोबरनसिंह आदि मौजूद रहे।