फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भुगतान की मांग को लेकर भाकियू असली ने पांच जगह जलाई गन्ने की होली

Fri, 17 Nov 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। भाकियू असली ने गन्ना भुगतान व अन्य मांगों को गांव गुन्नौर सैमला, अकबरपुर, हदूदा, दौलतपुर, घुघईया में गन्ने की होली जलाई। इस मौके पर वक्ताओं ने गन्ने का भाव स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर तय करने की मांग की। कहा कि पर्ची पर गन्ने का मूल्य अंकित नहीं है। इसके साथ ही गन्ने का पिछला भुगतान भी किसानों को नहीं मिल रहा है। जिला सचिव सतीश चंद्र ने कहा कि अब यह प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर शीघ्र किसानों के गन्ने का भाव तय नहीं किया जाता है तो भाकियू असली सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर सूरजपाल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, पप्पू यादव, नेम सिंह, बृजलाल, नंदराम, राम फूल सिंह, पान सिंह, दिलीप कुमार, विष्णु यादव, सतवीर सिंह, धर्मपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें