फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा आज

Fri, 17 Nov 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अयोध्या, मथुरा की तरह परम कल्याणकारी कल्कि नगरी संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा शुक्रवार की भोर में वंश गोपाल तीर्थ से विधिवत शुरू होगी। परिक्रमा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था की डगर पर आगे बढ़ेगी। रात्रि विश्राम चंद्रेश्वर तीर्थ पर होगा। यहां से अगले दिन 18 नवंबर को वंश गोपाल पहुंचकर परिक्रमा संपन्न होगी। परिक्रमा समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यूह रचना तैयार की है।
विज्ञापन

श्री वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र और एसडीएम सुनील त्रिवेदी ने हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार, नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार और संभल कोतवाली के प्रभारी पवन कुमार सिंह की मौजूदगी में परिक्रमा समिति के पदाधिकारियों की बैठक की है। मंदिर के महंत महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज से जानकारी हासिल की। वहीं, संभल तीर्थ परिक्रमा समिति के अध्यक्ष ह्देश यादव ने बताया कि परिक्रमा अपने दिव्य और भव्य रुप में शुरू होगी। परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था में कई हिंदू संगठन अपना सहयोग देंगे। रास्ते में जलपान से लेकर कई तरह की व्यवस्थाएं रहेंगी। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें