फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू ने सरकार पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

Tue, 10 Dec 2024 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाकियू असली के पदाधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम वंदना मिश्रा को सौंपा। जिसमें केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। बताया कि सरकार ने आंदोलनों के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि एमएसपी गारंटी कानून, डॉ. स्वामीनाथन की सिफारिश के अनुरुप फसलों के भाव और फसलों की एमएसपी न मिलने से परेशान किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही है। जबकि सरकार ने इस लेकर पहले ही वादे किए थे। इन्हें पूरा करने पर संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन कर रहा है। भाकियू असली इसके समर्थन में है। संगठन के लोग 11 दिसंबर से वादाखिलाफी के जिला मुख्यालयों पर अनशन करेंगे। इस दौरान सतेंद्र सिंह, सरदार मुकेश सिंह, उमेश सिंह, अनीस आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें