फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित अधिकांश मंडलों में हुआ बदलाव

Thu, 09 Jan 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी ने संभल जिले के 17 मंडलों में नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडे की संस्तुति के बाद डॉ. पुष्कर मिश्रा ने सूची जारी की। इसके मुताबिक अधिकांश मंडलों में नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी द्वारा सूची में बिलारी के छावड़ा मंडल में रामनरेश यादव मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चंदौसी नगर में अंकुर अग्रवाल, बहजोई देहात में ह्देश राणा और बहजोई नगर में ललित मोहन शर्मा भाजपा के अध्यक्ष बने हैं। जबकि असमोली विधानसभा क्षेत्र में कैलादेवी मंडल में जुगलकिशोर यादव, असमोली में रोहित पवार, देहपा में अशोक बाजवा, पवांसा में गंगाराम सैनी मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

संभल विधानसभा क्षेत्र के रहटोल मंडल में हरीश कुमार लोधी, संभल नगर में कशिश कौशल, सिरसी नगर में राम बहादुर पासी, हयातनगर में पारूल शर्मा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

वहीं, गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गुन्नौर में इंद्रवीर जाटव, गवां नगर पंचायत में उमेशचंद्र शर्मा, जुनावई में दानवीर कुशवाहा, बबराला में योगेंद्र कुमार यादव और धनारी में उमेश पाल सिंह को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें