फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पूर्व मंत्री अजीत यादव के नेतृत्व में जेकेईटी स्कूल से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गाें पर स्कूल परिसर पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर शुक्रवार को कस्बे में पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। वहीं रैली के दौरान तिरंगे झंडे को थामे हुए कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर डा. मनोज यादव, पूर्व प्रधान सत्य पाल सिंह, राकेश यादव, रोशन सिंह यादव, शिखर गोयल, राम खिलाड़ी, लाला राम दिवाकर, दानवीर कुशवाहा, प्रधान राजाराम, वीरेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें