फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हिरासत में लेकर प्रधान संग मारपीट पर भड़के भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। ग्राम पंचायत कमलपुर सराय के प्रधान मेवाराम सैनी को हिरासत में रखकर मारपीट करने पर भाजपाई भड़क गए। भाजपा पवांसा के मंडल अध्यक्ष गंगाराम सैनी ने मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ थाना प्रभारी से वार्ता की और इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस बाबत पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि मेवाराम सैनी के बेटे लकी से मोहल्ले की एक ग्रामीण की बेटी से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के पुत्र के खिलाफ शिकायतीपत्र उप निरीक्षक अंकित सैनी को दिया था। उप निरीक्षक ने गांव में आकर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। जहां हवालात में बंद करके उसे रात के समय करीब सौ पट्टे मारे।
आरोप है कि छोड़ने के नाम पर उपनिरीक्षक ने 14 हजार रुपये की वसूली की, तब जाकर ग्राम प्रधान थाने की हवालात से छूट पाए हैं। इस मामले की गहनता से जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, रामकिशन सैनी, अतुल भारद्वाज, चेतन चौधरी, राजेश सैनी, यशपाल दक्ष, पवन सैनी, डल्लू चौधरी, मोहम्मद शौकीन, हरिद्वार लाल सैनी, समय सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें