फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा लाएगी प्रदेश में रामराज : विनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सीता रोड स्थित परमेश्वरी लाल धर्मशाला में किया गया। सम्मेलन में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी खुशहाल है। पिछले साल में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का पूरा लाभ ले रहा है। प्रदेश से व्यापारियों का खौफ खत्म हो गया। भाजपा ही प्रदेश व देश में रामराज लाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा शासन में गुंडे बदमाशों का राज था। व्यापारियों से खुलेआम रंगदारी मांगी थी। शामली, कैराना सहित अन्य जगहों से व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खड़गवंशी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राहुल बिंदल, फूल प्रकाश वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें