फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में भाजपा समर्थित डॉ. अनामिका के सिर पर सजा जिपं अध्यक्ष पद का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संभल जिले में हुए मतदान के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद का ताज भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनामिका यादव के सिर पर सजा। डॉ. अनामिका ने चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी रहीं सपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया को 9 मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। इस बीच कुल 35 मतों के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 22 मत व सपा समर्थित प्रत्याशी को 13 मत हासिल हुए। निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट ने विजयी रहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय मजिस्ट्रेट कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच निर्वाचन अधिकारी के सहायक बनाए गए पीडी, डीआईओएस, डीएसटीओ व डीएसडब्ल्यूओ के समक्ष एक-एक कर 35 जिला पंचायत सदस्यों ने अपना मतदान किया। दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर अंतिम मत पड़ा। इसके बाद शाम तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ की गई। बारी-बारी से सभी मतों की गिनती की गई।
इसके बाद निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन की ओर से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनामिका यादव को 22 मत व समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी प्रिया को 13 मत मिलने की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने विजयी रहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनामिका यादव को जीत का प्रमाणपत्र दिया। वहीं चुनाव के लिए जिले में नोडल बनाए गए प्रेक्षक/उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण मेरठ मृदुल चौधरी ने भी मतदान को लेकर पल-पल की खबर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें